उत्तराखंड में कांग्रेस की करारी हार की गणेश गोदियाल ने ली जिम्मेदारी, कहा- मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है।

उन्होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। 10 मार्च को आए परिणामों में कांग्रेस को राज्य में 19 सीट मिली हैं। जबकि गणेश गोदियाल खुद भी पौड़ी की श्रीनगर सीट से नजदीकी मुकाबले में चुनाव हार गए। शनिवार को उन्होंने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं। वहीं सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीद और जनता के बीच रहने के भरोसे के बावजूद जब हार नसीब हो तो वेदना कुछ ज्यादा गहरी हो जाती है।

श्रीनगर सीट पर बहुत कम मतों के अंतर से पराजित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल शुक्रवार को जब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से रूबरू हुए तो यही वेदना आंखों से आंसू के रूप में छलक पड़ी। उधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनाव परिणामों पर चर्चा की। हार के कारणों की पार्टी जल्द समीक्षा करेगी। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीट मिली हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर सीट से 587 मतों के अंतर से हार गए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.