शर्मसार हुई देवभूमि! घर में घुसकर महिला को जबरन पिलाई शराब, फिर किया गंदा काम
देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां बसंत विहार इलाके में एक महिला से दुष्कर्म हुआ है।
जानकारी के मुताबिक राजधानी के थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत हरबंसवाला में जबरन घर में घुसकर लड़की के साथ मारपीट कर बलात्कार करने का आरोप है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुरजीत सिंह (पुत्र नरोत्तम सिंह) को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात गुरुवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. दुष्कर्म का आरोपी 45 वर्षीय गुरजीत सिंह हरबंसवाला देहरादून का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 328, 323, 452 में एफआईआर दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा है।