उत्तराखंड: कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर

उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल के राजाजी टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं।

पूजा अर्चना के बाद पार्क की चीला, रानीपुर व मोतीचूर रेंज को पर्यटकों के लिए खोले जाने की घोषणा की। पार्क खुलने के बाद सैलानी अब जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे। पार्क की चीला रेंज में गेटों को पांच महीने के बाद टूरिस्ट के लिए खोला गया है। पार्क में सैलानियों की सुविधाओं को देखते हुए इस बार स्वैप मशीन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पार्क में सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों केे दिए गए हैं।


टाइगर रिजर्व आने वाले टूरिस्ट की तादाद साल दर साल बढ़ती जा रही है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए पार्क प्रशासन भी पार्क को हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश में है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पार्क खुलने के पहले दिन ही कई देशी विदेशी सैलानियों ने पार्क की सैर की। यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों की खूबसूरती के साथ ही घाटियों और नदियों के मनोरम दृश्यों का लुत्फ भी पार्क में घूमने आने वाले पयर्टकों को मिलता है। 


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रानीपुर रेंज के दरवाजे खुलते ही पहले दिन करीब 14 सैलानियों ने पार्क की रानीपुर रेंज की शेर और दूसरे वन्य जीवों का दीदार कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.