हरिद्वार के इस गांव के लिए अच्छी खबर! अब मिलेगा चकबंदी का लाभ

हरिद्वार के अब्दीपुर गांव को जल्द ही चकबंदी का लाभ मिलेगा सरकार ने चकबंदी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार की ओर से ये जानकारी मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान की अगुवाई वाली खंडपीठ को दी गई। सरकार की ओर से कहा गया है कि उसने हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के अब्दीपुर गांव में चकबंदी लागू करने के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से अधिसूचना की प्रति भी अदालत को सौंपी गई। मामले को गांव के खुशपाल सिंह की ओर से जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गयी है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि गांव में कई सालों से चकबंदी लागू नहीं हो पायी है। जिससे ग्रामीणों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में जमीनों का चिह्नीकरण नहीं हो पाया है। सड़कों का निर्माण एवं अन्य जनहित के कार्य नहीं रुके हुए हैं। नदियों के किनारे पड़ी भूमि का चिह्नीकरण नहीं हो पाया है। यही नहीं चिह्नीकरण के अभाव में सरकारी योजनाओं के लिये भी जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अंशु कुमार ने बताया कि इसके बाद अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि सरकार इस मामले में संज्ञान लेन और जवाब दाखिल करने को कहा था।

Ashish Ranjan

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.