उत्तराखंड: डॉक्टरों की लापरवाही पुलिसकर्मी पर भारी! कोरोना बताकर किया आईसोलेट, रिपोर्ट आई नेगेटिव

उत्तराखंड में एक तरफ जहां लोग कोरोना से त्रस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहों पर डॉक्टरों की लापरवाही भी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

हरिद्वार में डॉक्टरों की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक पुलिसकर्मी को कोरोना संक्रमित बताकर कोरोना सेंटर में आइसलेट कर दिया, लेकिन जब दो दिन बाद रिपोर्ट आई तो उसमें पुलिसकर्मी को नेगेटिव पाया गया। ये बात जांच के बाद सामने आई है। जिस पुलिसकर्मी को संक्रमित बताकर आईसोलेट किया गया वो बुगावाला थाने में चालक के पद पर तैनात है।

बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को पुलिसकर्मी की जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव बताया। इसके बाद पुलिस कर्मी को 1 सितंबर को हरिद्वार के सचिन इंटरनेशनल होटल में संचालित कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया। बाद में जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।

पीड़ित पुलिसकर्मी के मुताबिक, इस संबंध में जब उसने आला अफसरों और स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ लिया। साथ ही पुलिसकर्मी को दो चार दिन आइसोलेशन में रहने के लिए कहा। परेशानी की बात ये है कि पुलिसकर्मी को जिस कोविड सेंटर में रखा गया है वहां, कोरोना के कई मरीज भर्ती हैं। ऐसे में उनके बीच पुलिसकर्मी को कोरोना संक्रमित होने का डर सर सता रहा है।

वहीं, हरिद्वार सीएमओ ने कहा कि उन्हें इस केस की जानकारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल रिपोर्ट की जांच की जाएगी और जांच के बाद किसी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.