दो दिनों के दौरे पर देवभूमि आ रहे हैं महामहिम, ये है उनका कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामानथ कोविंद दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वो 28 और 29 नवंबर को प्रदेश में रहेंगे। 28 नवंबर को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को शांतिकुंज देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बुधवार को हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। डीएम ने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी वहां के अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद डीएम विनय शंकर ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया और प्रशासनिक भवन पहुंचे। कुलपति और कुलाधिपति कार्यालय की सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं की दृष्टि से निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, एंट्री और एग्जिट, दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को उपाधि देनी है, उनके बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली।

इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद अक्टूबर 2019 में हरिद्वार आए थे। उन्होंने पत्नी सविता कोविंद के साथ हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर श्री पारदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया था। इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की देखरेख में उन्होंने पूजन किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.