फोटो: सोशल मीडिया
हेमवंती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक आगामी 19 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आपको बता दें, इससे पहले विवि ने अपनी परीक्षाओं की तिथि दो बार बदली थी। गौरतलब है कि इससे पहले परीक्षाओं का आयोजन 1 सितंबर और 10 सितंबर को होना था, लेकिन छात्रों के विरोध के चलते परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी।
एक बार फिर परीक्षा की तारीख तय हो गई है, जिसकी घोषणा खुद विश्विद्यालय प्रशासन ने की है। जिसके मुताबिक अब 19 सितंबर को परीक्षा आयोजित होंगी। जानकारी के मुताबिक गढ़वाल केंद्रीय विवि की परीक्षाएं सात जनपदों के 135 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। जिसमें 45 हजार छात्र प्रतिभाग करेंगे। जिसमे से 5 हजार से अधिक छात्र अन्य राज्यों से परीक्षा में सम्मिलित होने पहुंचेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.