Chandrayaan-3: चांद पर पहुंचा भारत, विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर किया सफलतापूर्वक लैंड

भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद पर लैंड कर दिया है।

लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है। पूरी दुनिया इस पल का गवाह बनी। दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान इस पल का गवाह बने। मिशन के सफल होने पर पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है।

पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।

पूरे देश में जश्न का माहौल है। सड़कों पर पटाखे फोड़े जा रह हैं। लोग ढोल की थाप पर नाच और गा रहे हैं। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: