Chandrayaan-3: चांद पर उतरते ही विक्रम लैंडर से ISRO का संपर्क स्थापित, लैंडर ने भेजी तस्वीरें, देखें

चांद पर उतरते ही ISRO ने चंद्रायन-3 के विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित कर लिया है। इस संबंध में इसरो ने जानकारी दी है।

विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतर चुका है। वहां से उसने तस्वीरें भी भेजनी शुरू कर दी है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 लैंडर और मॉक्स-आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु के बीच कम्युनिकेशन लिंक स्थापित हो गया है।

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर बुधवार की शाम तय समय के मुताबिक, चांद की सतह पर सुरक्षित रूप से उतर गया। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान में एक प्रोपल्शन मॉड्यूल (वजन 2,148 किलोग्राम), एक लैंडर (1,723.89 किलोग्राम) और एक रोवर (26 किलोग्राम) शामिल है।

चंद्रयान-3 प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए प्राइमरी कम्युनिकेशन चैनल इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स होगा, जो लैंडर और रोवर से बात करेगा।

इससे पहले इसरो ने कहा था कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर के साथ संचार संपर्क स्थापित किया है, जो 2019 से चंद्रमा का चक्कर लगा रहा है। इसरो ने यह भी कहा कि मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स के पास अब लैंडर के साथ कम्युनिकेशन के लिए ज्यादा रूट्स हैं। दूसरे शब्दों में समझें तो चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर मौजूदा लैंडर के साथ इसरो के लिए बैकअप कम्युनिकेशन पैनल होगा।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद पर पहुंचा भारत, विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर किया सफलतापूर्वक लैंड

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: