पिथौरागढ़ में गुलदार ने युवक को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

पिथौरागढ़ के गणकोट गांव के सुकौली में गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदार ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को निवाला बना लिया है।

खबरों के मुताबिक, युवक रात को गांव के बाहर सो रहा था। इसी दौरान गुलदार ने उसे अपना शिकार बना लिया। युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पास में ही बरामद किया गया है। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवक का नाम बबलू धामी था वो जाजरदेवल थाना इलाके का रहने वाला था।

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं। गांव वालों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर वन विभाग से उसने मारने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने की तैयारी कर रही है। गणकोट गांव में बीते एक महीने से गुलदार का आतंक देखा जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, ये गुलदार अब तक इलाके में दर्जनों पालतू जानवरों का शिकार कर चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.