उत्तराखंड में चीन से सटे गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम

उत्तराखंड में चीन से साटे गांवों में हो रहे पालयन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने उत्तराखंड में चीन से सटे गांव और ब्लाकों में पलायन को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद इससे पहले हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से भी ये रिपोर्ट मांग चुका है। चीन से सटे गांवों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर है। चीन से सटे गांवो में हो रहे पलायन को लेकर दिल्ली में 27 सितंबर को एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में ग्राम्य विकास और पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी रिपोर्ट पेश करेंगे।

सीमांत गांव से हो रहे पलायन को रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़े स्तर पर काम करने जा रही है। सरकार इस रिपोर्ट के जरिए पता करेगी कि आखिर क्यों लोग इन गांवों से पलायन कर रहे हैं। सरकार इन गांवों में विकास पर खास ध्यान देगी। लोगों के जरूरतों को पूरा किया जाएगा ताकि पालयन को रोका जा सके। कहा जा रहा है कि सरकार ने इसे लेकर एक खाका तैयार किया है।

खबरों के मुताबिक, उत्तराखंड के चीन सीमा से सटे पिथौरागढ़ जिले के धारचूला और मुनस्यारी, चमोली के जोशीमठ और उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लाक के गांवों के बारे में पलायन आयोग से जानकारी ली गई है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.