हर्षित आत्महत्या मामले में आया नया मोड़! प्रेमिका देख रही थी खुदकुशी का लाइव वीडियो, चैटिंग से हुआ खुलासा

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एक हफ्ते पहले हुए हर्षित शर्मा की आत्महत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक हर्षित शर्मा की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक हर्षित के पिता ने इस मामले में एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने दो युवतियों समेत एक युवक पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हर्षित की प्रेमिका ने उसके व्हट्सएप पर आत्महत्या का लाइव वीडियो भी देखा था। युवक ने व्हट्सएप मैसेज में अपने तीनों दोस्तों को लिखा था कि वो सब जेल भी जाएंगे। मृतक हर्षित के परिजनों की माने तो आत्महत्या करने से पहले हर्षित ने अपनी प्रेमिका समेत एक अन्य युवती और एक युवक के साथ काफी देर तक चैटिंग की थी। हर्षित की अपनी प्रेमिका से लंबी बहस हुई थी।

गौरतलब है कि बीती 10 अगस्त को काशीपुर में वार्ड नंबर 30 के पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी के रिश्तेदार मनोज शर्मा के बड़े बेटे हर्षित शर्मा उर्फ गुड्डू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के पिता मनोज शर्मा ने मोहल्ला आवास विकास निवासी एक युवती, मोहल्ला टांडा निवासी एक युवक और एक अन्य युवती पर व्हट्सएप पर चैटिंग के माध्यम से उसके बेटे को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

19 hours ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.