फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बेनीनाग में रामगंगा नदी में कार के गिरने से एक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बारात में शामिल होने जा रही एक ऑल्टो कार थल मुनस्यारी सड़क पर पतेत गांव के भरड़ धार में बेकाबू होकर 100 मीटर नीचे रामगंगा नदी में जा गिरी, हादसे में वाहन चालक की मौके में ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार शख्स रामगंगा नदी में जा जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों चेटाबगड़ के डोनूं निवासी बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें, मृतक की पहचान स्वामी मनोहर सिंह के रूप में हुई है। जबकि भरत सिंह कोश्यारी गंभीर रूप से घायल बताय़ा जा रहा है। आपको बता दें, घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। कार के नदी में गिरते ही उसी के आसपास गांव कौली और भनारकोट के कुछ युवकों ने घायल युवक को रेस्क्यू किया और 108 वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर पहुंचाया।
एक खबर की मानें तो घायल भरत के सिर में 6 टांके लगे हैं। डॉ। जीतेन्द्र मारू ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद भरत को जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.