उत्तराखंड में दिवाली पर सड़क हादसे से कोहराम! खाई में कार गिरने से एक शख्स की मौत, कई घायल

दिवाली पर कोटद्वार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर गुमखाल के पास बेकाबू होकर खाई में कार के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

बताया जा हा है कि ये कार दिल्ली से पोखड़ा जा रही थी। इसी दौरान गुमखाल के पास ये हादसा हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय कार में एक महिला समेत 6 लोग सवार थे। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद गुमखाल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, हादसा तड़के 3:30 बजे हुआ। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक घायल महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। अंधेरे की वजह से पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.