फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के रामनगर में राजनीतिक बवंडर मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक विकास खंड कार्यालय रामनगर को बीते सप्ताह 26 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने त्याग पत्र सौंपे है।
जिन पंचायत सदस्यों ने अपना इस्तीफा सौंपा है उन्होंने खंड विकास अधिकारी नारायण दत्त भट्ट पर मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के इस्तीफे के बाद से ही ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में खंड कार्यालय में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी शुरू कर दी थी।
उधर, अचानक मचे इस बवंडर से एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने सीडीओ के आदेश पर सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक सभागार में बैठक की। इस बैठक के दौरान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि बैठक में उप जिलाधिकारी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ठोस आश्वासन दिया है। एसडीएम ने कहा है कि खंड विकास अधिकारी की कार्यप्रणाली में बदलाव करेंगे।
इस संबंध में उनकी पंचायती राज अधिकारी से बात हुई है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को 5 से 10 दिन में यहां से हटाने की बात कही है.इस पर संजय नेगी ने कहा है कि अगर 10 दिन के अंदर खंड विकास अधिकारी का तबादला नहीं हुआ या उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारी तो फिर से विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी करने पर मजबूर होंगे
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.