DehradunNews

उत्तराखंड की महिला शक्ति को सलाम! इन 10 महिलाओं को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से किया जाएगा सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

उत्तराखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों की प्रतिभा पूरा देश देख रहा है।

अब वीरता और साहस दिखाने वाली उत्तराखंड की 10 महिलाओं को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से नवाजा जाएगा। जिनकी सूची जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार श्री नंदादेवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह एक नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, उनकी सूची नीचे आप देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *