कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। प्रदेश भर में 684 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
इनमें से कुछ वह हैं जो कि कुंभ ड्यूटी में गए थे और कुछ दबिश और जनरल ड्यूटी में कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 10 एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और डीआईजी अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरने ने बताया कि प्रदेश भर में 24 मार्च से अब तक 684 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। सभी संक्रमितों को दोनों टीके लग चुके थे, इसलिए कोई भी अधिक गंभीर नहीं है।
बता दें उत्तराखंड में रविवार को 4368 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अप्रैल में अब तक 51390 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह अब तक आए कुल मामलों का करीब 29 फीसद है। वहीं कल कोरोना संक्रमित 44 मरीजों की मौत भी हुई है। इस महीने अभी तक 429 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। बता दें इससे पहले बीते वर्ष अक्टूबर के महीने में सर्वाधिक 412 मरीजों की मौत हुई थी।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.