ट्रेन के जरिए हरिद्वार से राजस्थान और राजस्थान से हरिद्वार आने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले 6 महीने का इंतजार अब खत्म हो गया है।
जयपुर से हरिद्वार और हरिद्वार से वापस जयपुर की ट्रेन कनेक्टिविटी एक बार फिर शुरू हो गई है। इसके लिए रेलवे ने सोमवार शाम को उत्तर पश्चिम रेलवे से 4 ट्रेनों का ऑपरेशनल शेड्यूल जारी किया है। जयपुर से हरिद्वार के साथ ही हरिद्वार से जयपुर के लिए जाने वाली ट्रेन का समय भी जारी किया है।
ये है जयपुर से हरिद्वार के बीच चलने वाली ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 09609, उदयपुर-हरिद्वार ट्राई वीकली स्पेशल 1 अक्टूबर से उदयपुर से प्रत्येक सोमवार, गुरूवार व शनिवार को दोपहर 1 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09610, हरिद्वार-उदयपुर ट्राई वीकली स्पेशल 2 अक्टूबर से हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 16:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
