उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी संकट गहरा गया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज होने लगी है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

दिल्ली से केंद्रीय मंत्री तोमर भी देहरादून पहुंच गए हैं। बता दें, तीन बजे राजधानी देहरादून में विधायक दल की बैठक होनी है, इसी बैठक में सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में वर्तमान विधायकों में से ही किसी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इस बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम को लेकर ऐलान होगा और आज ही शपथग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि डीडीहाट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे बिशन सिंह चुफाल या फिर त्रिवेंद्र सिंह रावत में से कोई एक उत्तराखंड का नया सीएम हो सकता है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में सीएम पद से इस्तीफा दिया था।

इस बीच उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अगर उन्होंने (तीरथ सिंह रावत) इस्तीफा नहीं दिया होता, तो इससे संवैधानिक संकट पैदा हो जाता। कुछ राज्यों में, कोविड के कारण उपचुनाव में देरी हुई. परिस्थितियों ने इस स्थिति को जन्म दिया है. आज की विधानसभा बैठक में नेता चुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *