उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी, 114 नए केस आए सामने, सीएम ने बताया आखिर क्यों आ रहे इतने मामले

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। शुक्रवार को भी राज्य में कोरोना के मामलों बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को कोरोना के 114 नए मामले सामने आ हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 716 हो गई है। देहरादून से 17, पौड़ी गढ़वाल से 3, उत्तरकाशी से 4, हरिद्वार से 1, अल्मोड़ा से 6, नैनीताल से 82 और उधमसिंह नगर से 1 केस सामने आया है।  

लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान आया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा, “राज्य में जो मामले बढ़ रहे हैं वो जो प्रवासी मजदूर वापस आ रहें हैं, उनसे जुड़े हुए हैं। ये जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगा।”

सीएम ने बाजारों को खोलने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “जहां तक मार्केट खोलने की बात है, गर्मी के कारण और भारत सरकार द्वारा निर्धारित समय को देखते हुए मार्केट को शाम 7 बजे तक खोलने का फैसला लिया गया है। जब पूरे देश में मार्केट 7 बजे तक खुल रही है तो हमें भी शाम 7 बजे तक मार्केट खोलना चाहिए और यही लोगों की भी मांग थी।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

55 minutes ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 day ago

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…

1 day ago

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर पति को किया बरी, कहा- ‘संदेह सबूत नहीं होता’

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…

1 day ago

गाजीपुर प्रेस क्लब का सुरक्षा कवच: तीसरे साल भी 10 लाख का बीमा, मुख्य डाकघर में लगा अंतिम कैंप

गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…

2 days ago

गाजीपुर: प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का शपथ समारोह, अभिषेक सिंह अध्यक्ष और वसीम रज़ा बने महासचिव

गाजीपुर- जिला पंचायत सभागार में रविवार को ‘प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ का भव्य शपथ ग्रहण…

2 days ago

This website uses cookies.