उत्तराखंड: हे राम! 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ पहले किया ‘गंदा’ काम, फिर उतार दिया मौत के घाट

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा से लापता 15 साल की नाबालिग युवती के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 सितम्बर को बनभूलपुरा के इंद्रानगर से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया था। लापता युवती की मां की ओर से इस संबंध में सूचना दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवती की तलाश के लिये तीन टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे व संदिग्धों की तलाश की। पुलिस को जांच में पता चला कि घटना के दिन युवती दानिश निवासी वार्ड नंबर 31 मोहम्मदी चौक, इंद्रानगर व जीशान निवासी एक मीनार, बड़ी रोड इंद्रानगर के साथ अंतिम बार देखी गयी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सभी राज खोल दिए। पुलिस के अनुसार दानिश व जीशान ने पहले युवती से दुष्कर्म किया और इसके बाद युवती को गला घोंट कर उसे मार दिया। साथ ही शव को नाले में फेंक दिया। दोनों ने लड़की के कपड़े भी झाड़ियों में छुपा दिए।

इस पूरे प्रकरण में युवती के कथित प्रेमी दानिश ने जीशान की मदद ली। जीशान से पहले उसने युवती को हिमालय स्कूल के सामने पुलिया के नीचे बुलावाया और इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबर्दस्ती मुंह काला किया। जब युवती ने उनकी करतूत के लिये पुलिस व घर में शिकायत करने की बात कही तो दोनों ने उसी की चुन्नी से युवती का गला घोंट दिया।

साथ ही शव को जूट के गद्दे में दबाकर गंदा पानी वाले नाला में फेंक दिया। पुलिस ने नाले से शव बरामद कर लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए। आरोपियों के खिलाफ हत्या व यौन शोषण संरक्षण अधिनियम की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

vishal2522

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.