उत्तराखंड: कोरोना की भेंट चढ़ जाएगा 2021 में हरिद्वार में होने वाला महाकुंभ?

पूरी दुनिया में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। कोरोना पर कब और कैसे पूरी तरह से काबू पाया जाएगा ये फिलहाल कोई नहीं जानता है।

कोरोना की वजह से देश-दुनिया में कई प्रोग्राम रद्द हो रहे हैं। साल 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। सरकार ने महाकुंभ में श्रद्दालुओं की तादाद कम करने के लिए ई-पास की व्यवस्था की है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। साधु-संतों का कहना है कि महाकुंभ का मेला ठीक तरीके से संपन्न हो जाए इसके लिए वो सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं। आपको बता दें कि अगले साल होने वाले महाकुंभ में वही श्रद्धालु जा सकेगा जिसे सरकार की तरफ से पार जारी होगा।

हालांकि सरकार के इस फैसले का वहां के व्यापारियों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से उनके धंधे पर बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। व्यपारियों के अलावा महाकुंभ में प्रमुख भागीदारी निभाने वाली और हर की पैड़ी की व्यवस्था देखने वाली श्री गंगा सभा के पदाधिकिरियों ने सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार विमर्श करने का अनुरोध किया है। सभा के पदाधिकारियों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से महाकुंभ सिर्फ नाम का ही होगा। जबकि उनका इरादा इसे दिव्य बनाने का था। जिसकी तैयारियां भी युद्ध स्तर पर चल रही है।

आपको बता दें कि सरकार ने दो साल पहले ही 2021 में होने वाले महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए पांच हजार करोड़ रुपये तक के बजट का इंतेजाम करने का ऐलान किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.