अनलॉक 2.0 के शुरू होने के साथ ही धार्मिक स्थलों में भी श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है। शर्तों के साथ ही चारधाम की यात्रा भी शुरू हो गई है।
बुधवार से उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। पहले दिन चारधामों में 422 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसमें बदरीनाथ में 154, केदारनाथ में 165, गंगोत्री में 55, यमुनोत्री में 48 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। देवस्थानम बोर्ड के CEO रविनाथ रमन ने बताया कि पहले दिन चारधामों के लिए 422 लोगों को पास जारी किए गए थे। आने वाले समय में श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ेगी।
कोरोना से बचाव के क्या है इंतजाम?
देवस्थानम बोर्ड की तरफ से कोरोना से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चारों धामों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए थर्मल स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं। मंदिर तक जाने वाले रेलिंग को कपड़े से ढक दया गया है, ताकि वायरस के फैलने का खतरा कम से कम हो। हालांकि यात्रा के दौरान श्रद्दालुओं को सब कुछ बंद होने की वजह से थोड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं के मुताबिक सरकारी गेस्ट हाउस बंद पड़े हैं। खाने-पीने की भी दुकानें बंद हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.