उत्तराखंड: छह विदेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ कर किया क्वारंटीन, गुफा में छिपे थे सभी

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला इलाके में पुलिस ने 6 विदेशियों को पकड़ा कर क्वारंटीन किया है। बताया जा रहा है कि सभी एक गुफा में छिपे थे। इनके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद ये गुफा में रहने चले गए थे।

विदेशी नागरिक 24 मार्च से गुफा में छिपकर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक नीलकंठ बाईपास तिराहा दोबाटा से एक किलोमीटर आगे गरुड़चट्टी के पास विदेशी छिपे थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ कि तो उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए और लॉकडाउन की वजह से वो यहां फंस गए कहीं जा नहीं पा रहे इसलिए उन्होंने यहां पर छिपने का फैसला किया। इससे पहले सभी मुनिकीरेती स्थित एक होटल में रह रहे थे।

इन विदेशी नागरिकों के मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि कहीं और भी विदेशी तो इस तरह से कहीं फंसे तो नहीं है। इसलिए पुलिस अब ऐसे विदेशियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाएगी। पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र के आश्रम संचालकों, रिजॉर्ट और होटल संचालकों से दोबारा अपील की है कि अगर उनके यहां कोई भी विदेशी नागरिका है तो वो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दे।

आपको बता दें कि 23 अप्रैल से देशभर में 40 दिन से लॉकडाउन लागू है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। जो 14 अप्रैल को खत्म हुआ। उसी दिन पीएम ने दोबारा 19 दिनों तक लॉकडाउन बढ़ा दिया। लॉकडाउन 2.O का शनिवार को चौथा दिन है। 3 मई को 40 दिन का लॉकडाउन खत्म होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.