उत्तराखंड के इस अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए लगी खास मशीन, ये किसी ‘संजीवनी’ से कम नहीं!

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम में जुटा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में कोरोना समेत अन्य मरीजों की जांच के लिए मोबाइल डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा और जिला अधिकारी नितिन भदौरिया ने 6 जून को बेस अस्पताल में इस मशीन का उद्घाटन किया। इस डिजिटल एक्सरे मशीन के लगने से इसका लाभ अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत के मरीजों को भी मिल सकेगा।

इस मौके पर सांसद अजय टम्टा ने मशीन का उद्घाटन करने के बाद बताया कि ये एक्सरे डिजिटल मशीन है जो वायरलेस के माध्यम से काम करती है। इससे चंद सेकंड में मरीज की एक्सरे रिपोर्ट मिल जाती है। ये मशीन फिलहाल कोरोना के मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जिसके माध्यम कोरोना मरीज की जांच हो पाएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन का लाभ अब चार जिलों के मरीजों को मिलेगा।

इस मशीन की खासियत क्या है?

खास बात ये है कि इस मशीन को अस्पताल के किसी भी हिस्से में ले जाकर एक्सरे किया जा सकता है। मरीजों को एक्सरे मशीन तक पहुंचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इस एक्सरे मशीन को मरीजों के घर तक भी ले जाया जा सकता है। इस मशीन से सिर्फ चंद सेकेंट के भीतर रिपोर्ट आ जाती है। मशीन के लिए बेस अस्पताल को 20 लाख रुपये की कीमत चुकानी पड़ी है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.