उत्तराखंड: शहादत का अपमान! 21 साल पहले हुई थी शहीद के नाम पर सड़क बनाने की घोषणा, अब तक नहीं बनी

देश की खातिर जब उत्तराखंड के लाल मर मिटते हैं तो बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं। उन्हें मुआवजा देने की बात से लेकर उनके नाम पर सड़के बनाने की बात होती है।

शहीदों के नाम पर सड़क बनाने की घोषणा भी की जाती है, लेकिन अक्सर ये देखा जाता है कि घोषणाएं धरी की धरी रह जाती हैं। कुछ ऐसा ही अल्मोड़ा के देवड़ा गांव में देखने को मिल रहा है। देवड़ा गांव के शहीद हरीश देवड़ी के नाम से बनने वाली सड़क की घोषणा 1999 में की गई थी। 21 साल बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क नहीं बन पाई है।

इलाके के ग्रामीणों में गुस्सा है। मंगलवार को शहिद के गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया, जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि 1999 में गांव के शहीद हरीश देवड़ी के नाम सड़क की घोषणा की गई थी जो आज तक पूरी नही हो पाई है। ग्रामीणों ने कहा कि ये वादाखिलाफी के साथ ही शाहिद का अपमान भी है।

वही, अधिशासी अभियंता ने कहा कि सड़क में वन भूमि आ रही, जिस कारण सड़क नहीं बन पा रही है। इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.