फोटो: न्यूज़ नुक्कड़
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के ब्राइट इन कॉर्नर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि देर रात अल्मोड़ा के 5 युवक, रोहित कनवाल (25 साल), मनन साह (26 साल) पारस पालनी और उसका भाई विक्की पालनी और उनका ममेरा भाई लमगड़ा निवासी हिमांशु शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से अल्मोड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्राइट इन कॉर्नर के पास सामने खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। ट्रक में पानी के पाइप भरे हुए थे, जो सामने से कार के शीशे को तोड़ते हुए आगे की सीट पर बैठे सवार युवकों में जा धंसे।
हादसे में रोहित कनवाल की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार उसके साथी मनन शाह, पारस पालनी, विक्की पालनी और हिमांशु घायल हो गए। घायल युवकों में पारस और विक्की को बेस अस्पताल भर्ती किया गया है, जबकि हिमांशु और मनन साह को गंभीर हालत में हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.