उत्तराखंड: प्रधानों को प्रवासियों को क्वारंटीन की जिम्मेदारी सौंपने के फैसले विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस का धरना, रखी ये मांग

कोरोना महामारी के बीच दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने की पूरी जिम्मेदारी गांव के प्रधानों को देने विरोध में बुधवार को अल्मोड़ा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष पितंबर पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्याओं कांग्रेस ऑफिस पर धरना दिया। पार्टी नेताओं ने इस दौरान एक घंटे का सांकेतिक उपवास रख कर भी अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पितंबर पांडे ने आरोप लगाया कि सरकार ने बाहर से आ रहे लोगों को क्वारंटीन करने की जिम्मेदारी तो प्रधानों को सौंप दी है, लेकिन उसके इंतजाम के लिए उन्हें किसी भी तरह की धनराशि नहीं दी गई है। जिसकी वजह से प्रधानों को अपनी जेब से इंतजाम करना पड़ा रहा है, इस वजह से प्रधानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रधानों को किसी भी तरह कि धनराशि नहीं मिलने की वजह से क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था सही से नहीं हो पा रही है। इस वजह से गांवों के दूसरे लोगों में भी कोरोना होने का डर है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मांग की कि प्रवासियों को क्वारंटीन करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी जाए या फिर प्रधानों को धनराशि उपलब्ध कराई जाए ताकि वो पूरी व्यस्था कर सकें। आपको बता दें कि लॉकडाउन के चौथे चरण में देशभर के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। इसके लिए हर प्रदेश की सरकारों ने कई स्तर पर उनको लाने की व्यवस्था कर रखी है। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने भी बाहर काम कर रहे सूबे के लोगों को लाने के लिए बसों के साथ ही दूसरी व्यवस्था की है।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.