उत्तराखंड: छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, लॉकडाउन में पुलिस ने यूपी से धर दबोचा

कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त आरोपी को रानीखेत पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया है।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में एससी/एसटी/ओबीसी दशमोत्तर छात्रवृत्ति सम्बन्धी अनियमित्ताओं की जांच एसआईटी टीम द्वारा जांच की गई। 10 जनवरी, 2020 को कोतवाली रानीखेत में उपनिबन्धक मौनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ आदि अज्ञात बिचौलियों के खिलाफ जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त छात्रवृत्ति की धनराशि 1,42,3080 रुपये को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र करके गबन करने के सम्बन्ध में केस दर्ज गया था।

इस मामले की जांच बसन्ती आर्य द्वारा की जा रही थी। मामले में संलिप्त अनुज गुप्ता, पुत्र हरीश गुप्ता, निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़ उत्तर प्रदेश जो कि मोनार्ड यूनिवर्सिटी हापुड़ का कर्मचारी है, के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दी जा रही दबिश और साइबर सेल में नियुक्त मोहन बोरा के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.