उत्तराखंड का ये मंदिर इन दिनों शादी समारोहों से रहता था गुलजार, जानिए अब कैसे हैं हालात

उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन की वजह से सब कुछ ठप पड़ा है। कोरोना महामारी की वजह से बड़ी संख्या में शादियां टल गई हैं।

राज्य के कई मंदिर शादी के लिए शाही आयोजनों के लिए मशहूर हैं। इन मंदिरों में कई मंदिर अल्मोड़ा में भी हैं। न्याय के लिए विश्व प्रसिद्ध गोलू देव के चितई मंदिर में पंजीकृत करीब तीन दर्जन विवाह स्थगित कर दिए गए हैं। लॉकडाउन से पहले अल्मोड़ा के चितई मंदिर में करीब 30 से ज्यादा शादियों के लिए आवेदन दिए गए थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से सभी विवाह स्थगित कर दिए गए हैं।

अल्मोड़ा का चितई मंदिर विवाह आयोजनों का महत्वपूर्ण स्थल है। लोग घरों या होटलों के बजाय न्याय मंदिर चितई में विवाह समारोहों का आयोजन करना पसंद करते हैं। यह दूसरी जहों के बजाय सस्ता भी पड़ता है और भगवान का स्थल होने के कारण लोग इसे पसंद भी करते हैं। मंदिर परिसर में बकायदा विवाह समारोहों के लिए पंडाल बनाए गए हैं। कई बैंकट हॉल भी यहां खुल गए हैं, जहां शादियों के सीजन में खूब रौनक रहती है, लेकिन लॉकडाउन के बाद मंदिर के साथ बारात घरों में भी ताला लटका हुआ है। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.