कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों में खून की कमी ना हो इसे लेकर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने शनिवार को रक्तदान किया।
इसके साथ ही उन्होंने 55 और लोगों की ब्लड ग्रुप की सूची भी अस्पताल प्रशासन को सौंपी है ताकि जरूरत पड़ने पर उनका ब्लड लिया जा सके। रक्तदान के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि इस महामारी के वक्त सभी को एकजुट होना चाहिए। सभी प्रशासन के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। तभी हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के इस दौर में हम सभी को आगे बढ़कर एक-दूसरे की मदद करनी है। उन्होंने बताया कि वो भी अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
मनोज तिवारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वो और लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा हमें अपने आसपास के लोगों की जरूरत का ध्यान रखना होगा।
अल्मोड़ा से हरीश की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.