उत्तराखंड: रुड़की और लंढौरा में सात हजार लोग होम क्वारंटीन, जरूरी सामानों की होगी होम डिलीवरी, इस तरह मंगवा सकते हैं सामान

रुड़की में एक लड़की और लंढौरा में एक लड़के की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद करीब सात हजार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

रुड़की के सती मोहल्ले में लड़की रिपोर्ट गुरुवार शाम पॉजिटिव आई थी। जबकि लंढौरा में एक लड़का अपने भाई के साथ चोरी-छिपे मुंबई से 18 मई को आया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल जांच को भेजे थे। दोनों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने इलाकों को सील कर दिया। रुड़की सती मोहल्ले की आबादी करीब 2 हजार है। जबकि लंढौरा के मतावाली मोहल्ले की आबादी पांच हजार के करीब है। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर पुलिस-प्रशासन ने लोगों सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

खबरों के मुताबिक रुड़की के सती मोहल्ले में पुलिस जब गलियों को सील कर रही थी। वहां के स्थानी पार्षद ने पुलिस को बैरिकेंडिंग नहीं करने पर को कहा। इस दौरान उनकी पुलिसवालों से बहस भी हुई। पुलिस ने हिदायत देते हुए पार्षद को ताकीद कर दिया कि अगर उन्हें अपना काम नहीं करने दिया गया तो वो उन्हें जेल भेज देंगे।

जिला अधिकारी ने कंटेनमेंट जोन में स्थानीय प्रशासन ने जरूरी सामान जरूरतमंदों को पहुंचाने का निर्देश दिया है। साथ ही इलाके को सैनेटाइज करने के साथ ही लाउड स्पीकर से लोगों को जागरुक करने को कहा है। आपको बता दें कि कोरोना के मामले सामने आने पर डीएम सी रविशंकर ने रुड़की के सती मोहल्ला और मोहम्मदपुर व लंढौरा के एक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड प्रशासन की तरह से लोगों की मदद के लिए संजीवनी एप्प बना रखा है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिये आप नगर निगम से राशन की होम डिलीवरी के साथ जरूरी दवाएं भी मंगा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.