उत्तराखंड: विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया अल्मोड़ा में 4 साल से बन रहा अंतर्राज्यीय बस अड्डा कब तैयार हो जाएगा?

सरकार और प्रशासन आपको सुविधाएं देने को लेकर कितनी उदासीन हैं। इसकी एक तस्वीर अल्मोड़ा में सामने आई है।

यहां पिछले चार से बन रहा है अंर्तराज्यीय बस अड्डा बजट के अभाव की वजह से अधर में लटका हुआ है। बस अड्डे का आधा काम हो चुका है, लेकिन पूरा कब होगा ये किसी को नहीं पता। इस बस अड्डे को बनाने की स्वीकृति कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिली थी। इसके लिए 16 करोड़ 49 लाख रुपये बजट निर्धारित हुआ था। बस स्टॉप के निर्माण का काम यूपी निर्माण निगम को सौंपा गया था। अब चार साल का वक्त बीत जाने के बाद भी शासन की तरफ से सिर्फ साढ़े सात लाख रुपये ही जारी किये गये हैं। जिसकी वजह से सिर्फ आधा काम ही हो पाया है। जबकि पार्किंग, सड़क, स्टोर भवन, कैंटीन, दुकानें, पेट्रोल पंप, गार्ड रूम वगैरह का निर्माण नहीं हो पाया है।

बस स्टॉप आज तक नहीं बन पाने पर पत्रकारों ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से बात की। उनका कहना है कि ISBT के निर्माण का काम धीमा इसलिए रहा क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार में इसकी जिम्मेदारी नेताओं के पास थी। अब बीजेपी सरकार में इसके निर्माण को पूरा करने के लिए शासन की तरफ से 2 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। फिलहाल कोविड 19 की वजह से काम बंद है। कोरोना महामारी खत्म होते ही काम रफ्तार पकड़ेगा और जल्द ही बस अड्डा बन कर तैयार हो जाएगा।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.