बागेश्वर में कोरोना महामारी के बीच गलघोंटू बीमारी ने कहर मचा रखा है। इस बीमारी से गरुड़ के बागेश्वर के सिमखेत गांव की बच्ची की मौत हो गई है।
बच्ची का नाम हर्षिता है और उसका हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 12 साल की हर्षिता एक हफ्ते पहले ही इस बीमारी की चपेट में आई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए थे। जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया गया। पिछले करीब तीन महीने में जिले में इस बीमारी ये ये आंठवी मौत थी। लोगों का आरोप है कि इस बीमारी से लगातार मौतें हो रही है, बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में एंटी टॉक्सिन की व्यवस्था नहीं कर पाई है।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। करीब 20 दिन पहले कांग्रेस ने इस बीमारी को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। जिला पंचायत सदय गोपाल सिंह किरमोलिया ने सरकार से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वो अपनी तरफ से भी पीड़ित परिवार की मदद करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में टीकाकरण करने की भी मांग की है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.