बागेश्वर में खुशी के मौके पर उस वक्त मातम पसर गया जब दूल्हे की गाड़ी खाई में गिर गई।
हादसे में दूल्हे और उसके भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक काफलीगैर तहसील के जेठाई गांव के पास बरात में शामिल जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने ड्राइवर को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि बंगचूड़ी गांव से बरात सनगाड़ गई थी। रात में करीब 9 बजे बरात में शामिल जीप लौटते वक्त जेठाई गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रात करीब 11 बजे जिला आपदा प्रबंधन विभाग को जिला कंट्रोल रूम से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.