उत्तराखंड के कुमाऊं में जमीन फर्जीवाड़ा के 14 मामले सामने हैं। इस मामले में आयुक्त दीपक रावत ने भू-माफिया के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं आयुक्त ने हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की समीक्षा की। इस दौरान कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के 37 मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में 14 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें प्रॉपर्टी डीलरों और भू-माफिया द्वारा एक जमीन को कई पक्षों को बेचने और भू-माफिया द्वारा सरकारी जमीनों को बेचना शामिल है।
आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल जिले के छह, उधमसिंह नगर के पांच, पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। रावत ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले उसकी पड़ताल करने की अपील की है। कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आन्द भरणे ने भूमि संबंधी कोई शिकायत और सुझाव के लिए मोबाइल नंबर 8077713006 जारी किया।
बैठक में आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.