उत्तराखंड: ‘मिशन 2022’ की तैयारी में जुटी बीजेपी, ये है पार्टी का प्लान!

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में अभी भले ही दो साल का वक्त हो, लेकिन सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी एक तरफ जहां वर्चअल रैलियों के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय स्तर पर पार्टी के नेता मीटिंग भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को अल्मोड़ा में बीजेपी नेताओं ने एक बैठक की। जिसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मीटिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासा ख्याल रखा रखा गया। हर कोई एक-दूसरे से कुछ दूरी पर बैठा हुआ था।

मीटिंग में पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो कोरोना महामारी के दौरान आम जनता के बीच जाएं और उनकी समस्या में साथ खड़े होकर उनकी परेशानी दूर करने की कोशिश करें। इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कार्यकर्ता मदद के दौरान प्रदेश सरकार की कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइंस का पालन जरूर करें। आपको बता दें कि चुनाव को लेकर पार्टी का प्लान ये है कि पार्टी के बड़े नेता सभी 70 विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करें और स्थानीय समीकरण को अपने पक्ष में करने की कोशिश करें।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

https://atomic-temporary-148813421.wpcomstaging.com/state/uttarakhand/almora/uttarakhand-mla-surendra-jina-furious-over-damming-of-road-in-almora-reprimanded
newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.