उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, अल्मोड़ा में ‘चाय वाले’ के बेटे ने रोशन किया जिले का नाम

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आ गया है। 10वी में इस बार 76.9 फीसदी छात्र पास हुए, जबकि 12वीं में 12वीं में कुल 80.26 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।

नई टिहरी के गौरव सकलानी इस साल दसवीं बोर्ड के टॉपर बने हैं। गौरव ने 10वीं में 98.20 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं काशीपुर की जिज्ञासा दसवीं में दूसरे नंबर पर है। जिज्ञासा ने 10वीं में 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 12वीं में ब्यूटी वत्सल ने टॉप किया है। ब्यूटी वत्सल के 12वीं में 96.20 फ़ीसदी अंक हैं। वो जसपुर की पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। नैनीताल के युगल जोशी 12वीं रिजल्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। राज्य में तीसरे स्थान पर और अल्मोड़ा जिले में पहले स्थान पर आए हैं रानीखेत के दीपक सती। दीपक को 12वीं में 95 पर्सेंट नंबर मिले हैं।

अल्मोड़ा के टॉपर की कहानी

12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा नंबर हासिल करने वाले दीपक के पिता की चाय की दुकान है। पिता राजेंद्र सती की यहां सदर बाजार में चाय की दुकान है। दीपक ने अपनी सफसला का श्रेय अपने माता-पिता और बहन को दिया है। दीपक का कहना है कि वो बड़े होकर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। बेटे की कामयाबी पर पिता को गर्व है। उन्होंने कहा कि यह उनके बेटे की कड़ी मेहनत और लगन है जिसका फल उसको मिला है। दीपक ने कभी ट्यूशन तक नहीं लगाया। दीपक सती बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में भी उन्होंने राज्य में 15वां स्थान हासिल किया था। आपको बता दें कि दीपक की बहन भी मेधावी छात्रा हैं। उन्होंने 12वीं की कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था।

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.