चमोली: BRO ने 10 दिन में बड़ा कारनामा कर दिया, 13 गांवों को होगा फायदा

चमोली में आई आपदा को 25 दिन हो गए हैं। आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

आपदा में हुई बर्बादी के बाद जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इसमें BRO ने बड़ा योगाद दिया है। BRO ने आपदा के दौरान बहे पुल को दस दिन में तैयार कर दिया है। ऋषिगंगा नदी के ऊपर बना पुल पिछले महीने आई आपदा की भेंट चढ़ गया था। इस पुल के बहने से घाटी के कई गांव अलग-थलग पड़ गए थे। जो लोग रोजी-रोटी के लिए जोशीमठ जैसे क्षेत्रों पर निर्भर थे, वो भी गांव से बाहर नहीं जा पा रहे थे। लोगों की परेशानी को समझते हुए BRO के जवान दिन-रात पुल निर्माण के काम में जुटे रहे और दस दिन के भीतर नया पुल बनाकर तैयार कर दिया।

इस पुल के बनने से आपदा के बाद मुख्यधारा से कट गए चमोली जिले के 13 गांव एक बार फिर आपस में जुड़ जाएंगे। सीमा सड़क संगठन ने इस पुल को ऋषिगंगा नदी के ऊपर बनाया है। आज इस पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। BRO की शिवालिक परियोजना के चीफ इंजीनियर ए. एस राठौर ने बताया कि इस बेली ब्रिज को बनाने की समय सीमा 20 मार्च तय थी, लेकिन BRO ने पुल को 15 दिन पहले ही बना दिया। 40 टन भार क्षमता वाले इस बेली ब्रिज की लंबाई 190 मीटर है। बेली ब्रिज का निर्माण कार्य 25 फरवरी को शुरू किया गया था। जिसे पूरा करने में 250 मजदूर और बीआरओ के 25 इंजीनियर दिन-रात जुटे हुए थे। इन सबकी मेहनत के चलते ऋषिगंगा घाटी में रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान होने जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

1 week ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.