फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीबीआई की टीम ने दो रिश्वतखोर अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीबीआई की टीम ने बुधवार को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के कार्यालय में छापा मारा और दो अधिकारियों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों के नाम केके सिंघल (एजीईई) और जूनियर इंजीनियर जहांगीर है। बताया जा रहा है कि ये दोनों अधिकारी ठेकेदार को भुगतान के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
सीबीआई की टीम को इस बात की सूचना मिली थी कि ये अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सीबीआई की टीम ने छापा मारा और दोनों अधिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीबीआई के एसपी पीके पानीग्रह ने बताया कि दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.