आजादी के 73 साल साल बाद अब जाकर श्री बदरीनाथ धाम और देश के अंतिम गांव माणा को अब जाकर बैंक सुविधा से जोड़ा जा सका है।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिह रावत और नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. जीआर चिताला ने संयुक्त रूप से सहकारी बैंक का उद्घाटन किया। बैंक खुलने के पहले ही दिन 255 लोगों ने खाता भी खुलवाया। मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और नाबार्ड के महाप्रबंधक डॉ. चिताला के माणा पहुंचने पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी गांव की महिलाओं ने भोटिया नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि बैंक से आने वाले वक्त में सीमा पर तैनात सैनिकों और दूसरी पंक्ति के रूप में रह रहे ग्रामीणों के साथ देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को बैंकिग सेवा मिलेगी। इसके साथ ही एटीएम वैन लगाकर शाखा को और भी मजबूत किया जाएगा।
नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. जीआर चिताला ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों में एक-एक एटीएम कैश वैन दी जाएगी। सीमांत जिले को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के लिए एक फीसद ब्याज पर स्थापना कार्यों के लिए दिया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.