चमोली: लड़कों के मुकाबले लड़कियों के जन्म दर में गिरावट की बड़ी वजह क्या है?

उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में भले ही लिंग अनुपात में सुधार हो रहा हो, लेकिन चमोली में गिरावट दर्ज की गई है।

चमोली में साल 2018-2019 के मुकाबले इस साल लिंग अनुपात में गिरावट दर्ज की गई है। चमोली के अलावा पिथौरागढ़ और नैनीताल में बाल लिंगानुपात में गिरावट देखी गई है। चमोली में एक हजार लड़कों के मुकाबले सिर्फ 864 लड़कियों ने जन्म लिया। जबकि पिथौरागढ़ 887 और नैनीताल 906 लड़कियों ने जन्म लिया है। खराब रिकॉर्ड के बाद मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने तीनों जिलों में मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पहली, दूसरी और तीसरी जांच अनिवार्य रूप से कराने को कहा है।

इन तीनों जिलों के अलावा बाकी जिलों में लिंगानुपात में सुधार हुआ है। साल 2018-19 में प्रति हजार बालकों की तुलना में 938 बच्चियों ने जन्म लिया था, जो बढ़कर अब 949 हो गया है। राज्य के पांच जिले बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून और उत्तरकाशी देश के टॉप 50 जिलों में शामिल हैं। आपको बता दें कि लिंगानुपात सुधार में उत्तराखंड देश के टॉप टेन राज्यों में शुमार है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.