चमोली के जंगलों में बार-बार आग लगने की ये है वजह

चमोली के जंगलों में आए दिन आग लगने की घटना सामने आती रहती है। बदरीनाथ के जंगलों में अबतक आग लगने की 61 घटनाएं हो चुकी हैं।

जिसकी वजह से अब तक 47.25 हेक्टेयर जंगल का इलाका जलकर राख हो गया है। वहीं, केदारनाथ वन प्रभाग में भी आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जंगलों में आग ना लगे और अगर लगे तो उस पर जल्द काबू पाने के लिए विभाग की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं। बावजूद इसके आग लगने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। चमोली में वनों के सरंक्षण और संवर्द्धन की मंशा से वन क्षेत्रों को बदरीनाथ, केदारनाथ वन प्रभाग, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और अलकनंदा भूमि संरक्षण विभाग में बांटा गया है। बावजूद इसके चमोली जिला मुख्यालय से लगे चोपता के वन क्षेत्र दो दिनों से वानाग्नि से सुलग रहे हैं।

बदरीनाथ के जंगलों में भी वनाग्नि की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। जंगलों में बार-बार आग लगने की घटना को रोकने के लिए वन विभाग की तरफ से जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है, लेकन हर कोशिश आग की घटनाएं कम करने में नाकाफी साबित हो रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.