चमोली: चीन से सटी नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, देखिये स्नोफॉल का खूबसूरत नजारा
चमोली जिले में चीन सीमा से सटी नीति घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी के बाद पूरे इलाके में सफेद चादर बिछ गई है। जिससे नीति गांव का नजारा और भी मनमोहक हो गया है। वहीं बर्फबारी के बाद वहां का पारा शून्य से नीचे चला गया है। पारा गिरने के बाद गांव के लोग अपने घरों को बंद करके निचले स्थानों की तरफ लौटने लगे हैं। इस गांव में भोटिया जनजाति के लोग रहते हैं जो गर्मी के दौरान ऊपर रहते हैं और ठंड आने पर नीचे चले आतें हैं, क्योंकि इतनी ठंड पर ऊपर रह पाना बहुत मुश्किल होता है।
नीति घाटी के गांव गमसाली, फरकिया, कोसा में भी बर्फबारी हुई है। आपको बता दें कि नीती गांव से आगे बगैर प्रशासन की अनुमति के जाने पर सख्त मनाही है। यहां से आगे भारतीय सेना की अंतिम चेकपोस्ट ग्यालडुंग है।