चमोली: चोपता में दिखा विलुप्ति कगार पर पहुंचा कस्तूरी मृग

विलुप्त की कगार पर पहुंच चुका कस्तूरी मृग केदारनाथ वन प्रभाग के सेंचुरी एरिया चोपता के जंगलों में लंबे वक्त के बाद देखा गया है।

कस्तूरी मृग की तस्वीर वन विभाग के कैमरे में कैद हुई है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद इस क्षेत्र में एक बार फिर कस्तूरी मृग की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। दरसअल, कस्तूरी मृग से मिलने वाली बहुमूल्य कस्तूरी के कारण कस्तूरी मृग का बड़ी संख्या में शिकार हो रहा है। यही वजह है कि धीरे-धीरे इनकी संख्या में कमी आती जा रही है। इसीलिए कस्तूरी मृग अब विलुप्ति होने की कगार पर है।

केदारनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सोखर्क में कस्तूरी मृग की तस्वीर कैमरे में कैद की है। पहले केदारनाथ वन प्रभाग के सेंचुरी एरिया के ही कांचुलाखर्क में कस्तूरी मृग प्रजनन केंद्र खोला गया था, लेकिन कांचुलाखर्क का मौसम कस्तूरी मृगों के प्रजनन के लिए उपयुक्त न होने की वजह से यहां रखे गए कस्तूरी मृगों की मौत हो गई थी। एक बार फिर इस इलाके में कस्तूरी मृगों की मौजूदगी ने भविष्य के लिए संभावनाओं की उम्मीद जगाई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.