चमोली: पहली बर्फबारी के बाद बेहद खूबसूरत दिख रहा ‘मिनी स्विट्जरलैंड’

उत्तराखंड के चमोली के चोपात में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। स्नोफॉल को देख पर्यटकों के साथ ही स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल गए हैं।

पूरे इलाके में बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आ रही है। करीब एक फीट तक बर्फ जम चुकी है। चोपात के आसपास के इलाकों भुलकण और तुंगनाथ में भी जमकर बर्फबारी हुई है। आपको बता दें कि चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के बीच स्थित  चोपता हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां बर्फबारी के सीजन में देश-विदेशों से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। केदारनाथ से बदरीनाथ धाम में जाने वाले पर्यटक भी चोपता की तरफ से ही बदरीनाथ जाना पसंद करते हैं। चमोली जिले के मंडल क्षेत्र से रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तक ये पूरा इलाका 40 किलोमीटर जंगल का क्षेत्र है।

ये पूरा क्षेत्र केदारनाथ सेंचुरी वाइल्ड लाइफ के अंतर्गत आता है। दोनों जिलों के बॉर्डर पर स्थित हिल स्टेशन चोपता से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर भगवान तुंगनाथ का मंदिर भी है। बर्फबारी के सीजन में यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं.

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.