उत्तराखंड: सज गया बाबा केदारनाथ का दरबार, बुधवार को खुल जाएंगे कपाट, देखिए तस्वीरें

बाबा केदारनाथ का दरबार फूलों से सज गया है। मंदिर को गेंदा के फूलों से सजाया गया है। बुधवार सुबह मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा बाबा की समाधि पूजा के साथ अन्य सभी धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

इसके बाद सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर मेष लग्न में धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खुल जाएंगे। इसके बाद अगले छह महीने तक बाबा केदार की धाम में ही पूजा-अर्चना होगी। यात्राकाल के लिए बाबा केदार की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी पूजा का सामा भी धाम पहुंच चुका है।

मंदिर के आसपास बर्फ की कटाई की जा चुकी है। साथ ही चार फीट के करीब चौड़ा रास्ता भी बना दिया गया है। इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से आम श्रद्दालुओं के मंदिर आने पर पाबंदी है। यहां तक कि कपाटोद्घाटन समारोह भी बहुत ही हल्के स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के बाद हालात सामान्य होने के बाद ही यात्रा संचालन पर कोई भी फैसला किया जाएगा।

आपको बता दें कि मध्य हिमालय में 11750 फीट की ऊंचाई पर मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर विराजमान भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। ऐसा माना जाता है कि धाम का नर-नारायण, पांडवों और आदि गुरू शंकराचार्य की भक्ति और तप से सीधा संबंध है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.