उत्तराखंड: कोरोना से अनाथ हो चुके बच्चों को मिल रहा वात्सल्य योजना का लाभ, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ऑनलाइन खाते में भेजी धनराशि

कोरोना महामारी और अन्य बीमारियों से पिता-माता और संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना राज्य में लागू की गई है।

इस योजना के अंतर्गत आज 149 बच्चों को तीन हज़ार रुपए की धनराशि दी गई। यह धनराशि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने ऑनलाइन बटन दबाकर भेजी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि दो अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रथम चरण में 1062 बच्चों को प्रथम किश्त के रूप में तीन हज़ार रूपए की धनराशि हस्तांतरित की गई थी और दूसरे चरण की प्रथम किश्त में 356 बच्चों को यह धनराशि भेजी गई। इस योजना के तहत कोरोना महामारी और अन्य बीमारी से ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता और संरक्षक की मृत्यु हो चुकी हो। उनकी देखभाल पुनर्वास चल-अचल संपत्ति एवं उत्तराधिकारी तथा विधिक अधिकारों का संरक्षण किया जाना है।

मंत्री आर्य ने बताया कि इस योजना के तीसरे चरण में आज (शुक्रवार 27 अगस्त 2021) को 149 प्रभावित बच्चों को तीन हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। यह आर्थिक सहायता ऑनलाइन सीधे उनके खाते में भेजी गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत आने वाले उन्हें अपनी बुआ माने। उन्होंने कहा कि उन बच्चों का ध्यान यह बुआ रखेगी और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि ऐसे बच्चों को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर यह बुआ उन बच्चों की ढाल बनकर काम करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इन बच्चों का मामा भी बताया। इस मौके पर विभागीय सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, सीपीओ मोहित चौधरी, बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

तीसरे चरण में जनपद वार अनुमोदित कुल 149 बच्चों की सूची

नैनीताल से 48, टिहरी गढ़वाल से 72, पिथौरागढ़ से 01, हरिद्वार से 20, रूद्रप्रयाग से 08, बच्चों को आज ऑनलाइन बटन दबाकर खाते में धनराशि भेजी गई। बता दें कि अब तक मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ कुल 1566 बच्चों को दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.