उत्तराखंड: राम मंदिर भूमिपूजन के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रदेशवासियों से अपील, सुनिये उन्होंने क्या कहा?

राम मंदिर के भूमिपूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 5 अगस्त को राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमिपूजन करेंगे।

भूमिपूजन को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। सभी राम भक्त बेहद खुश हैं कि आखिरकार वो घड़ी आ गई जब भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है। हर कोई इस दिन को अपने तरीके से खास बनाने की कोशिश कर रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने प्रदेश से सहयोग मांगा है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वो मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन पर अपने घरों में दीपावली मनाएं और दीये जलाएं।

सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 अगस्त देश के लिए स्वर्णिम अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। राम मंदिर बनने का मौका आए इसके लिए हजारों लोगों ने बलिदान दिया है। कई सालों की कोशिशों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया जो हम सब के लिए बहुत सौभाग्य की बात है। इस खास मौके को अहम बनाने के लिए प्रदेश के लोग घरों में दिये जलाएं और भगवान श्रीराम जन्मभूमि के लिए बलिदानियों का स्मरण भी करें।

5 अगस्त को पीएम मोदी का क्या है कार्यक्रम?

कल प्रधानमंत्री नरेंद्रम दी दिल्ली एयरपोर्ट से 9:35 बजे विशेष विमान से रवाना होंगे और 10:35 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिये रवाना हो जाएंगे। करीब 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। यहां से पांच मिनट बाद सड़क मार्ग से चलकर 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। पीएम ठीक 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर पहुंच जाएंगे। इसके बाद 10 मिनट में पीएम मोदी वहां विराजमान रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद सवा 12 बजे दस मिनट के बीच परिसर में पारिजात का पौधा लगाएंगे। 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम शुरू होगा जो ठीक 10 मिनट तक चलेगा। इसके बाद वो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे, जो करीब सवा घंटे चलेगा। यहां वो भूमिपूजन करने के बाद एक घंटे देश को संबोधित करेंगे। इसके बाद 2:05 बजे साकेत महाविद्यालय हेलिपैड के लिये रवाना होंगे। वहां सवा दो बजे पहुंचेंगे और ठीक पांच मिनट बाद 2:20 बजे हेलिकॉप्टर से लखनऊ और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.