हैदराबाद के ‘हैवानों’ के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

तेलंगाना के हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से रेप और हत्या के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

उतराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो हुआ है सही हुआ है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि पहले आरोपियों ने अपराध किया। इसके बाद पुलिस पर हमला करके दूसरा अपराध करने जा रही थे। उन्होंने कहा कि पहले चोरी फिर सीना जोरी वाली बात थी। सीएम ने कहा कि पुलिस पर अगर कोई हमला करता है तो उसे अधिकार है वो एनकाउंटर करे। ऐसे में जो हुआ है वो सही हुआ है। वहीं, प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को देश की बेटियों के लिए अहम कदम बताया।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या के सभी 4 आरोपी एनकाउंटर में मारे गए

वहीं, बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने हैदराबाद पुलिस की तारीफ की है। हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उमा भारती ने ब्रम्हपुरी में श्री राम तपस्थली आश्रम में प्रेस से बात की। उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ घटना से मैं बहुत दुखी थी। उन्होंने कहा कि जिस घर की बेटी बेरहमी की शिकार हुई और इस को दुनिया से चली गई उस परिवार का दुख कभी कम नहीं हो सकता, लेकिन अब उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: हैदराबाद में हुई हैवानियत की पूरी घटना के बारे में पढ़ कर आपकी रूह कांप जाएगी

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.